Monday, October 19th, 2026

मलाइका ने ब्लैक एंड वाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर

 

मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह फेक माइक के साथ पोज़ देती दिख रही हैं। मलाइका इस तस्वीर में किसी रॉकस्टार की तरह पोज़ देती नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने अपनी हेयरस्टाइल दिखाते हुए ऐसा ही कुछ लिखा भी है। मलाइका ने लिखा है कि जब उनकी बैंग्स वाली हेयरस्टाइल हुआ करती थी तो उन्हे महसूस होता था जैसे वह रॉकस्टार हों।

इस पुरानी तस्वीर में मलाइका ने अपना पोनी बनाया है और सामने फोरहेड पर बैंग्स नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने माइक की जगह कुछ और रखा है और देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म कर रही हों। फैन्स मलाइका की इस तस्वीर पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय